
पुलिस थाना खाजूवाला
> पुलिस थाना खाजूवाला की त्वरित कार्यवाही > सोशल मिडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफतार
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 16.12.2022 से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ की एक युवक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। तथ्य की जांच करने के लिए बीकानेर पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया ।
पुलिस की कार्ययोजनाः- श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर, श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशानुसार तथा श्री सुनिल कुमार आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर, श्री विनोद कुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत खाजूवाला के सुपरविजन में श्री मुकेश उपनिरीक्षक प्रोबेशनर के नेतृत्व में सोशल मीडिया पोस्ट कर धमकाने की कोशिश करने वाले की तलाश शुरू की गई। साईबर सैल व पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंटेट आईडी का पता लगाकर व्यक्ति सुनील कुमार उर्फ लाडला सोनू पुत्र रामेश्वरलाल जाति नायक उम्र 23 साल निवासी माधोडिग्गी पुलिस थाना खाजूवाला के रूप में पहचान कर पूछताछ की तो बताया कि सोशल मीडिया पर एक लडकी से मेरी दोस्ती हुई, जिसने कुछ समय पहले मेरे से सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सम्पर्क तोड़ कर अन्य युवक से जुड़ गई, इसलिए मैने उस युवक को सोशल मीडिया पर जान मारने की धमकी दी। संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतू गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक सुनील कुमार उर्फ लाडला सोनू को गिरफ्तार किया।
पुलिस की आमजन से अपील:- सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर समाज में सकारात्मकता का प्रचार करे अन्यथा आपतिजनक कंटेट, धमकाने जैसी नकारात्मकता का प्रचार करने वालों पर त्वरित कार्यावाही की जावेगी। गठित टीम:- 01 श्री मुकेश उनि प्रोबेशनर मय 02 श्री संतराम सउनि 03 श्री भागीरथ कानि 118204 श्री मदनलाल डीआर कानि 1411














