Bikaner Live

राज्य सरकार के चार वर्ष
कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारंभ
आठ दिन चलेंगे कार्यक्रम.
soni

बीकानेर, 19 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं सोमवार को प्रारंभ हुई।
सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष ने बताया कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आठ दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन दो चरणों में किया गया। इस दौरान राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित प्रश्न आयोजित प्रतियोगिताओं की गई। डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि पहले चरण में 3 हजार 572 और दूसरे चरण में 1 हजार 866 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!