Bikaner Live

जूनागढ़ स्थित खाई की क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण व बारिश के मौसम को देखते हुए शहर में निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति में माकूल व्यवस्था पर प्रशासन को अवगत–विधायक सिद्धि कुमारी

बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने जूनागढ़ स्थित खाई की क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण की मांग की व शहरी क्षेत्रों में निचले क्षेत्रों में बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति ना रहे उसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था रखी जाए जिसको लेकरसंभागीय आयुक्त नीरज के पवन को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया व आयुक्त व जिला कलेक्टर से दूरभाष पर बात की पिछले दिनों बारिश के कारण जूनागढ़ किले के पास स्थित खाई के पास चलने वाले नाले में पानी ओवरफ्लो होने के कारण सीवरेज पानी व गंदे पानी की
निकासी के लिए खाई की दीवार को तोड़कर सीवरेज नाले को डायवर्ट कर दिया गया था पिछले कई दिनों से खाई की दीवार टूटी हुई है और नाले का पानी लगातार किले की खाई मे जा रहा है जो कि इस एतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचा रहा है। सीवरेज नाला कई जगह से लीकेज व क्षतिग्रस्त होने की वजह से खाई की दीवार के कई जगह से टूटने की संभावना है दीवार टूटी हुई होने की वजह से ओर कोई दुर्घटना होने की भी या कोई जनहानी होने की भी
संभावना बनी हुई है विधायक ने कहा आगामी मानसून के मौसम को देखते हुवे इस सीवरेज नाले के स्थायी समाधान के साथ साथ किले की दीवार का निर्माण करवाया जावे ताकि आस पास रहने वाले आमजन में व्याप्त खतरे या दुर्घटना जैसे भय को दूर किया जा सके व एतिहासिक धरोहर का संरक्षण किया जा सके।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!