Bikaner Live

बाल कल्याण समिति ने जिला कलेक्टर को दी ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान की जानकारी

बाल कल्याण समिति ने जिला कलेक्टर को दी ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान की जानकारी

जिला कलेक्टर ने कहा—अभियान से आएगी जागरूकता

बीकानेर, 13 मार्च। नवजात शिशुओं को असुरक्षित स्थानों पर छोड़ने की घटनाओं को रोकने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान की जानकारी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि को दी गई।

इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने अभियान के उद्देश्य और इसके तहत किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यदि किसी को नवजात शिशु मिले या कोई परिवार किसी कारणवश शिशु का पालन-पोषण नहीं कर सके, तो उसे सुरक्षित रूप से समिति को सौंपा जा सकता है, ताकि बच्चे का उचित संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान उन्होंने समिति के अन्य कार्यों की जानकारी भी दी।

समिति के सदस्य जन्मेजय व्यास भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से अभियान के पोस्टर ग्राम पंचायतों तथा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाने का अनुरोध किया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंच सके।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!