Bikaner Live

विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया ग्राफिक डिजाइनिंग व मेकअप आर्टिस्ट कौशल प्रशिक्षण के पोस्टर का विमोचन

विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया ग्राफिक डिजाइनिंग व मेकअप आर्टिस्ट कौशल प्रशिक्षण के पोस्टर का विमोचन

बीकानेर,13 मार्च। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने रोजगारपरक निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कोर्स के पोस्टर का विमोचन किया।

विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास को लेकर पूर्ण गंभीरता से काम कर रही है। अधिक से अधिक युवा ऐसे अवसरों का लाभ उठाएं।

यह प्रशिक्षण राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम और एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

केंद्र समन्वयक डॉ. अमित व्यास ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण के तहत ग्राफिक डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट का गैर-आवासीय प्रशिक्षण पुरानी गिन्नाणी स्थित वेबसोल कैंपस में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बैच 16 मार्च से प्रारंभ होंगे तथा चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों को स्पोकन इंग्लिश और बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!