Bikaner Live

खुशबू गिल को इंटरनेशनल तैयारी के लिए मिले थ्रोइंग शूज

खुशबू गिल को इंटरनेशनल तैयारी के लिए मिले थ्रोइंग शूज

बीकानेर। एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स के अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया के निर्देशानुसार जयपुर से शांत क्रांति संघ के वरिष्ठ भामाशाह प्रदीप जी गुलगुलिया की प्रेरणा से समाजसेवी श्याम जी सिंघवी जयपूर द्वारा पैरा एथलीट खुशबू गिल को इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विशेष थ्रोइंग शूज 25000 हजार रुपए केप्रदान किए गए।

खुशबू गिल मंदबुद्धि होने के बावजूद खेल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने शॉट पुट स्पर्धा में भारत के लिए रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। संस्था द्वारा बताया गया कि ऐसे खिलाड़ियों को उचित खेल सामग्री और प्रोत्साहन मिलने से वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और उन्हें स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाने में हर संभव सहयोग करना है। उन्होंने भामाशाहों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से दिव्यांग खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!