Bikaner Live

चौथी बार जिला महामंत्री बनने पर मोहन सुराणा का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिले से लगातार चौथी बार जिला महामंत्री बनने पर मोहन सुराणा को गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत किया । जिला महामंत्री बनने पर सुराणा ने बताया की जो विश्वास पार्टी ने मुझ पर एक बार पुण: किया है मैं अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा और सदैव पार्टी के लिए कार्यरत रहूंगा। यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है जिसके बदौलत एक आम कार्यकर्ता को लगातार चार बार जिला महामंत्री पद का दायित्व प्रदान कर पार्टी ने विश्वास जताया। मोहन सुराणा ने केंद्र सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं जिलाध्यक्ष विजय आचार्य का आभार जताया। जिन्होंने एक कार्यकर्ता पर लगातार चौथी बार विश्वास कर पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया है।सुराणा ने बताया कि आने वाले 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एवं जनता जनार्दन के विश्वास से भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। राजस्थान में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर लिया। मैं नव मनोनीत समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य को भी बधाई प्रेषित करता हूं।गंगा शहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने बताया कि लगातार चौथी बार जिला महामंत्री के रूप में मोहन सुराणा को नियुक्त करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान एवं गौरव की बात है। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार राव, शिव बछ, महामंत्री मगाराम नाई, प्रकाश मेघवाल, मंत्री तुलसीराम जनागल, कोषाध्यक्ष मूलचंद दैया, मीडिया प्रभारी सीए अंकुश चोपड़ा, बुथ अध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय, विमल पारीक सहित शिव मारू एवं विभिन्न मंडल पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!