Bikaner Live

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा MGSU के कुलपति आचार्य नवीन दीक्षित का किया अभिनंदन



बीकानेर दिनांक 19 अगस्त 2023 विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर द्वारा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित का गुलदस्ता और दूपट्टा सहित परशुराम भगवान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया !!

विफा युवा प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री अरुण कल्ला ने कुलपति महोदय को विप्र फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा जगत में चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए विफा के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे हो रहे सामाजिक उत्थान के लिए विफ़ा द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो से अवगत करवाया !!

महामंत्री हेमन्त शर्मा ने जयपुर मे विप्र विद्यार्थियों के लिए नव-सृजित एक्सीलेंस सेंटर और और केंद्र सरकार के प्रसादम योजना के तहत विफा के नेतृत्व मे निर्माणाधीन परशुराम कुंड के बारे मे चर्चा की !!

शिष्टाचार भेंट मे पार्थ व्यास, रितेश पुरोहित,अक्षत खत्री,तंजीम,योगेश आदि उपस्थित रहे !!

सादर – अरुण कल्ला संगठन महामंत्री विफ़ा युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर !!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!