Bikaner Live

नो बेग डे पर दिया तम्बाकू निषेध सन्देश

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट में नो बेग डे पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रणाम सोनी, भूरमल सोनी ने विधार्थियों को तम्बाकू के दुष्परिणामों, ,गुड टच बेड टच की जानकारी छात्राओं को दी। हरियाली तीज पर पर्यावरण संरक्षण व अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। विधार्थियों को केमिकल युक्त गुटखा,तम्बाकू से शरीर में होने वाले प्रभाव एवं हानियों को सचित्र पोस्टरो के माध्यम से समझाया साथ ही आज के युग में युवाओं को तम्बाकू,शराब, गुटखा, सिगरेट आदि लत से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
छोटी उम्र में संगत के कारण कई बच्चे गलत आदतों के शिकार हो जाते है उन्हें रोकना हम सभी का फर्ज है। भारत में कैंसर के रोगी एवं अपराध , हिंस्सा अधिक होने का मुख्य कारण नशा है युवाओं को इन से दूर रहना जरूरी है अन्यथा उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है
प्रणाम सोनी ने छात्रों को कोटपा एक्ट की जानकारी दी। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू या अन्य कोई नशा बेचना गैर कानूनी है। प्राचार्य अनामिका गोस्वामी ने तम्बाकू न सेवन करने का संकल्प दिलाया। राजेन्द्र हर्ष गिरजाशंकर,सीमा सोनी मनीषा बिश्नोई,मनोज व्यास आदि ने नशे के खिलाफ सन्देश एवं पर्यावरण संरक्षण, गुड टच बेड टच की जानकारी देने की सराहना करते हुए विधार्थियों को जीवन मे नशे से दूर रहने का कहा

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!