Bikaner Live

मुकेश फिल्म संगीत नाईट कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

बीकानेर। पार्श्व गायक मुकेश की आगामी 27 अगस्त को पुण्यतिथि की  पूर्व संध्या पर शनिवार 26 अगस्त की शाम को अमन कला केंद्र संगीत  संस्था द्वारा बीकानेर के स्थानीय टाऊन हॉल में होने वाले मुकेश नाइट कार्यक्रम के फ्लेक्स बैनर का विमोचन रविवार को कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक. कादरी ने विज्ञप्ति में बताया कि अमन कला केंद्र द्वारा प्रस्तावित 26 अगस्त को टाऊन हॉल बीकानेर में होने वाले मुकेश नाइट कार्यक्रम के फ्लेक्स  बैनर का विमोचन रतन बिहारी पार्क में किया गया । इस अवसर पर समाजसेवी एन डी रंगा, एडवोकेट  समुंद्र सिंह राठौड़, मो सदीक चौहान, रमेश कुमार प्रजापत , रहमत अली, सिराजु दिन खोखर, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, समाज सेवी सुशील यादव,सैय्यद अख्तर अली एवं अनवर अजमेरी सहित अनेक संगीत प्रेमी मौजूद थे । 

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!