Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, बीकानेर इकाई द्वारा सेमिनार-भ्रूण हत्या के विरुद्ध रैली एवं सेमिनार द्वारा जन जागरण…

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, बीकानेर इकाई द्वारा भ्रूण हत्या के विरुद्ध , आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को श्री सूरज बालवाड़ी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जस्सूसर
गेट के बाहर) बीकानेर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में समिति का परिचय योगेंद्र कुमार भाटी,बीकानेर अध्यक्ष ने दिया। श्री भाटी ने बताया कि यह समिति पिछले 27 वर्षों से संपूर्ण भारतवर्ष में भ्रूण हत्या के विरुद्ध रैली एवं सेमिनार द्वारा जन जागरण करने में लगी हुई है। स्कूल कॉलेज की छात्राओं को समाज में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी लेने से पहले सचेत कर रहे हैं। इसके साथ एक नया अनूठा नारा भी दिया। बेटी को परणाओ बहू को पढ़ाओ। श्री सुरेश शर्मा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रों में पूजते हैं महामाई की तरह और कोख में मरवाते हैं कसाई की तरह। उन्होंने बीकानेर में कार्यरत विभिन्न महिला अधिकारियों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे है। समाज में यह परिवर्तन लाने के लिए समिति पिछले 27 वर्षों से कार्यरत है। उपाध्यक्ष श्री भुवनेश यादव ने बताया कि परम श्रृद्धेय श्री रामसुखदास जी के द्वारा स्थापित समिति को बीकानेर के श्री राम किशोर तिवाड़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) संपूर्ण भारत में जनजागरण द्वारा अलख जगा रहे हैं। समिति की महिला प्रभारी श्रीमती कविता यादव ने स्कूल का आभार प्रकट किया और सभी छात्राओं को भ्रूण हत्या के विरुद्ध प्रतिज्ञा (संकल्प )कराई। अंत में शाला प्रिंसिपल ने सभी का आभार प्रकट किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!