Bikaner Live

श्री बालाजी सेवा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है जनसैलाब



मोखा/नोखा के समीप श्री बालाजी (खारिया) स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री बालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर आचार्य बजरंगदास महाराज के श्रीमुख से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रतिदिन 12 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार 24 जुलाई को महाराज श्री ने श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का श्रोताओं को रस पान करवाते हुए ज्ञान गंगा में डुबकियां लगवाई और उन्हें भाव विभोर कर दिया। कथा प्रसंगानुसार भजनों की प्रस्तुति से श्रोता मंत्रमुग्ध होते हुए झूमने लगे। कथा में आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था, भोजन, चाय व महिलाओं के लिए अलग बैठने सहित अनेकों व्यवस्था की गई है। कथा में मुंबई सहित दूर दराज और आसपास से हजारों की तादाद में नर-नारी श्रोता पहुंचकर भागवत कथा का पान कर रहे हैं। तीन हजार किलोमीटर दूर बेंगलोर से पधारे किशोर जी सपत्निक का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!