Bikaner Live

नंवलीगेट से सुजानगढ़ रोड़ पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पिलरों के निचे गंदा बरसाती पानी को हटवाने की मांग



नोखा। नोखा में पिछले लम्बे समय से नंवलीगेट से सुजानगढ़ रोड़ पर बन रहे निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पिलरों के निचे आस पास बड़े-बड़े खड्डे बनने व उनमें पिछले कई दिनों से बरसाती गंदा पानी जमा होने से बदबू व मच्छर फैलने के कारण कई प्रकार की मौसमी बिमारियों की सम्भावना व आमजन सहित आने जाने वाले राहगिरों, दुकानदारों व समीपी स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नोखा के भाजपा नेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र राजपुरोहित ने शुक्रवार 24 जुलाई को नोखा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देते हुए उनसे इस समस्या का अति शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया है। राजपुरोहित ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि निर्माणाधीन ओवर ब्रिज अधिकारियों को पत्र भेज कर समस्या का समाधान करवाया जायेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!