राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ परिसर में जीव जतन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी समाजसेवी भामाशाह जतन जी पारख द्वारा 30 – 20 फीट का पक्का औषधि भंडार कक्ष बनाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर – तोलाराम मारू
प्रमुख चिकित्सा प्रभारी डा ओ.पी. स्वामी ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन अत्यधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। ऐसे में दवाइयों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुरक्षित रखने के लिए एक सुविधायुक्त कक्ष की आवश्यकता थी।
पीएमओ डा ओ.पी. स्वामी ने इस जरूरत को पूरा करने के लिए आगे आए दानदाता पारख परिवार का आभार जताया। विधि विधान से भूमिपूजन राजगुरु पंडित श्रीगोपाल उपाध्याय द्वारा करवाया गया। पूजा में अस्पताल प्रभारी डा ओ.पी. स्वामी व इस कार्य के लिए दानदाता परिवार के प्रेरक पांचीलाल सिंघी बैठे।
इस मौके पर राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ के डॉक्टर गौरव सैनी, डॉ जगदीश गोदारा, डॉ रविंद्र गोदारा, डॉ सुनील सहारण, सामाजिक कार्यकर्ता आपणो गाव सेवा समिति के शूरवीर मोदी, रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू, राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, फार्मासिस्ट संदीप पारीक, नरेंद्र दुसाद, राम ज्याणी, राजू गोदारा, गोपाल स्वामी, सुनील सरस्वत, प्रवीण लाम्बोरिया, संजय झुरिया, मिस्त्री चैनाराम भार्गव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें व पूजन में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि जीव जतन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा जन हितार्थ अनेकों निर्माण कार्य श्रीडूंगरगढ़ में करवाए गए हैं। *अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए भामाशाह जतन जी पारख का धन्यवाद ज्ञापित किया।











