
बीकानेर, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम (श्याम मन्दिर में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रभारी भावेश कुमार ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे शुरु होने वाले इस विशाल कीर्तन में श्याम भजन प्रवाहक मयंक सोनी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
यह द्वादशी कीर्तन श्री श्याम बाल संकीर्तन मण्डल समिति सार्वजनिक प्रन्यास के तत्वावधान में आयोजित होगा। प्रन्यास के ओमप्रकाश जिंदल के अनुसार इस अवसर पर बाबा श्याम की अखण्ड ज्योत तथा विशेष पुष्प श्रृंगार होगा। कीर्तन के पश्चात श्याम बाबा की महाआरती भी होगी।









