Bikaner Live

भारतीय सीमा के रक्षक राव जैतसी श्रीमाली

दिनांक 9/11/24 आज गांधी कॉलोनी में राती घाटी युद्ध के महानायक राव जैतसी की 536 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। प्रारंभ में राती घाटी समिति के उपाध्यक्ष श्री महावीर सिंह तंवर ने सभी समागतों का स्वागत किया। सभी ने स्व. राव जैतसी के विशाल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

बीज भाषण करते हुए शिक्षाविद् जानकी नारायण श्रीमाली ने कहा कि राव जैतसी ने 1534 ई. राती घाटी युद्ध में गजनी व लाहौर के शासक कामरां को पराजित कर भारत की पश्चिमी सीमा को हमेशा के लिए सुरक्षित कर दिया। वे एक प्रजा हितैषी शासक थे।
श्री भगवान सिंह तंवर एवं श्री गोवर्धन सिंह राजपुरोहित ने भी विचार रखे। श्री गोपाल सिंह शेखावत ने आभार प्रकट किया।
समारोह में सर्व श्री लक्ष्मण सिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत, सुमेर सिंह भाटी, गोरधन सिंह राजपुरोहित, डॉ. चक्रवती नारायण श्रीमाली, मदन मोदी आदि उपस्थित थे।
ओम नारायण श्रीमाली
महामंत्री

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!