बीकानेर 12 फरवरी। जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक युवाओं से 13 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नेहरू युवा केन्द्र की
जिला युवा अधिकारी रुबी पाल ने बताया कि आवेदक की आयु 1 फरवरी 2024 तक 18 वर्ष 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा बीकानेर जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक माई भारत पोर्टल तथा नेहरु युवा केंद्र द्वारा अपना आवेदन निःशुल्क प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिले से चयनित दो प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। इसी प्रकार राज्य स्तर पर चयनित तीन युवाओं को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को 2 लाख रुपए, द्वितीय विजेता को 1.5 लाख रुपए, तृतीय विजेता को 1 लाख रुपए तथा दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा ‘देश के परिवर्तन के लिए सशक्त एवं सक्रिय युवा आवाज’ थीम तथा ‘भविष्य को सशक्त बनाना’, ‘आत्म निर्भर से विकसित भारत की ओर’ तथा ‘भारत को वैश्विक लीडर बनाना’ विषयक पर अपने विचार वर्चुअल ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से रखे जायेंगे। इसके लिए अधिकतम समय-सीमा 4 मिनट रहेगी।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




