Bikaner Live

अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में बीकानेर अग्रवाल समाज को आमंत्रण-श्री ब्रह्मानंद जी गोयल

अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में बीकानेर अग्रवाल समाज को आमंत्रित करने हेतु अखिल भारतीय अग्रोहा धाम ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य श्री ब्रह्मानंद जी गोयल बीकानेर पधारे और अग्रवाल समाज को अधिक से अधिक संख्या में 10 नवंबर , रविवार को होने वाले वार्षिक महोत्सव में आने हेतु आमंत्रित किया इस अवसर पर अग्रवाल समाज के गण मान्य नरेश मित्तल, संतोष कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार देवड़ा, श्याम गुप्ता, विनोद गोयल, पवन जौहरी, मेघनाथ सिंगल, सत्येंद्र गुप्ता अनिल गुप्ता सुनील मित्तल, मनमोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि अगर बंधु उपस्थित थे।

अग्रवाल समाज चेतना समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने आश्वस्त किया कि बीकानेर से हम अधिक से अधिक संख्या में अग्र बंदू ,माताएं, बहने व बच्चे वार्षिक समारोह में पहुंचेंगे और अग्रवाल धाम से पधारे अतिथि गणों का अपर्णा पहना कर एवं अग्रसर समारिका देकर समिति सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
प्रमोद देवड़ा, मंत्री,अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!