*जिला निर्वाचन अधिकारी भी पहुंची, ग्रामीणों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील*
बीकानेर, 15 अप्रैल। गत लोकसभा चुनाव में सबसे कम मतदान वाले दूरस्थ मतदान केंद्रों में जागरूकता के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर कोलायत के भाणेका गांव में वोट बारात निकाली गई। सजे-धजे ऊंट, पारंपरिक वेशभूषा में रोबीले और लोक वाद्य यंत्रों की सुमधुर स्वर लहरियां ग्रामीणों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं। इस दौरान दूल्हे दुल्हन और बारातियों ने शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी भी भाणेका पहुंची और ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि गत चुनाव में महिला मतदान का प्रतिशत और भी अधिक न्यून रहा, इसके मद्देनजर इस दिशा में विशेष प्रयास हों। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं के लिए आवश्यकता के अनुसार राजकीय वाहनों की व्यवस्था की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि भाणेका गांव के एक मतदान केंद्र पर गत चुनाव में सिर्फ 33.61 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो कि विधानसभा क्षेत्र का सबसे कम मतदान प्रतिशत था। इस बूथ पर महिला मतदान प्रतिशत और कम था। इसके मद्देनजर यहां विशेष गतिविधियां हुई। इस दौरान कठपुतली खेल के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोट बारात के रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों। की भागीदारी रही, जो नाचते-झूमते गांव के प्रमुख मार्गों से निकले और आमजन को मतदान की अपील की। इस दौरान सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी ली।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी सोहनलाल, कोलायत के उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार, विकास अधिकारी वीरपाल सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश बरगुर्जर, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, स्वीप के सुधीर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Post
20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ
August 1, 2026
No Comments
Read More »


अवैध हथियार, शराब, वांछित तस्कर और तलवार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार”
August 1, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. नमामी शंकर आचार्य का राजस्थानी लघु कथा संग्रह “उत्तर पातार” बीकानेर में लोकार्पित
August 1, 2026
No Comments
Read More »
सिंथेसिस में नीट-टारगेट-2027 हिन्दी माध्यम रैंकर बैच 3 अगस्त से प्रारम्भ
August 1, 2026
No Comments
Read More »

कार्य-व्यवहार में सज्जनता,शालीनतातथा समता भाव रखें- आचार्य प्रवर रामलालजी म.सा.
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जियो ने राजस्थान में बनाई मजबूत पकड़, जून में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक
August 1, 2026
No Comments
Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जेट 2026 में एग्रीपॉइंट संस्थान का राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ परिणाम
August 1, 2026
No Comments
Read More »





