Bikaner Live

28वीं सिंधु दर्शन यात्रा के दल को दी विदाई

28वीं सिंधु दर्शन यात्रा के दल को दी विदाई
हिमालय परिवार, बीकानेर के 12 सदस्यीय दल 28वीं सिंधु दर्शन यात्रा दल को एक समारोह में शुभकामनाएं देकर विदा किया गया । महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि डा. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल के सदस्य कुरूक्षेत्र मंगलवार को कुरूक्षेत्र पहुंचेगें जहा से देशभर से आए सिंधु यात्रियों को बस द्वारा मनाली के मार्ग से लेह पहुंचाया जाएगा । लेह लद्दाख में चार दिवसीय समारोह में भाग लेते हुए ये यात्री स्थानीय पर्यटन के अलावा विश्व विख्यात पेंगांग लेक भी जाएगें । जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि मन मंदिर में एक समारोह में इन यात्रियों का माल्यार्पण कर विदा किया । दल में संतोष शर्मा, गोवर्द्धन शर्मा, रमाकांत शर्मा, मनोहर लाल वर्मा, भुवनेश यादव, कविता यादव, लता शर्मा, वीणा यादव, राजेश जोशी, नीलम जोशी, मुन्नी देवी, दिव्या सोनी शामिल हैं । इस अवसर पर एवरेस्ट आधार शिविर के साहसी डा. सुषमा बिस्सा, रोहिताश्व बिस्सा, ओजस्वी बिस्सा, अनामिका व्यास बिस्सा व आरोही बिस्सा को भी अभिनन्दन किया गया व भोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, महेश भोजक, बिहारी लाल शर्मा, सुशीला अग्रवाल, अनिता अग्रवाल सहित हिमालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!