Bikaner Live

पदभार ग्रहण कर पहली बार बीकानेर आने पर केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल का किया भव्य स्वागत


बीकानेर, 21 जून। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार सांसद निर्वाचित होने और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शुक्रवार प्रातः श्री अर्जुन राम मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्री मेघवाल को पुष्प गुच्छ और फूलमालाएं भेंट की।
इस अवसर पर श्री मेघवाल ने बीकानेर के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाताओं ने इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अगले 5 वर्षों में क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!