Bikaner Live

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अर्पित की पुष्पांजलि


बीकानेर, 21 जून। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने पदभार संभालने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शुक्रवार को अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास भी साथ रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का गर्व होना चाहिए। इस दौरान अनेक लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!