Bikaner Live

बीकानेर: महिला की सिर कटी लाश से उठा पर्दा, जोधपुर में महिला को मारकर बीकानेर में फेंक दिया गया

बीकानेर। बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में मिली महिला की सिर कटी लाश पर से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा ही दिया। सिर कटी महिला के शव को पुलिस ब्लाइंड मर्डर मान कर तफ्तीश कर रही थी। उसमें पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। उसी आधार पर पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की जोधपुर में हत्या कर उसके शव को बीकानेर में फेंक दिया गया।
बता दें कि 15 जून को घड़सीसर अण्डर ब्रिज से जयपुर-जोधपुर बाइपास पुल की ओर जाने वाली सडक़ पर महिला की सिर कटी लाश मिली थी। महिला के दोनों हाथ भी नहीं थे। केवल उसकी धड़ ही थी। जोधपुर में महिला को मारा गया। गंडासे से उसका सिर धड़ से अलग किया गया और फिर उसके हाथ काटे गए। आरोपी महिला के शव को गाड़ी में डाल जोधपुर से बीकानेर लेकर आए। यहां जोड़बीड़ क्षेत्र में उसको फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो रात को कार की फुटैज नजर आई। जिसके बारे में खोजबीन की तो टोलनाके से गुजरी इस कार के बारे में पता चल गया। इससे साफ हो गया कि कार जोधपुर की ओर से आई थी। पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया तो हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई। महिला के शव को बीकानेर लाते वक्त आरोपियों ने उसके सिर को रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!