Bikaner Live

योग दिवस पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने लगाया शिविर*



बीकानेर, 21 जून। दसवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्व. पन्नालाल पुरोहित योग गुरु संस्थान एवं भारतीय जनता पार्टी (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) के संयुक्त तत्वावधान में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लाली बाई पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया।
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महेश व्यास ने बताया कि शिविर में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित लगभग डेढ़ सौ लोगों की भागीदारी रही। इस दौरान उन्होंने योग और योग दिवस की महत्ता के बारे में बताया एवं कहा कि हमारे ऋषियों-मुनियों ने सदियों के अध्ययन के बाद हमें योग और प्रणायाम दिए हैं। हमें प्रतिदिन इनका अभ्यास करना चाहिए।
योग प्रशिक्षण योगाचार्य भुवनेश पुरोहित द्वारा दिया गया। पुरोहित ने संस्था द्वारा अब तक लगाए गए शिविरों की जानकारी दी और केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया।अंत में सभी प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!