Bikaner Live

महिला पतंजलि योग समिति राजस्थान पूर्व कीसोशल मीडिया प्रभारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनिता गुर्जर के निर्देशन में

महिला पतंजलि योग समिति राजस्थान पूर्व की
सोशल मीडिया प्रभारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनिता गुर्जर के निर्देशन में
आज 21 जून 2024 को 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर एवं भाजपा शिवबाड़ी मंडल प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क में भव्य रूप से मनाया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह, पार्षद संजय गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिव बाड़ी मंडल मंजूषा भास्कर, नारी शक्ति वुमन पावर की अध्यक्ष मधु खत्री, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिला प्रभारी उमा शर्मा द्वारा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जिसमें संवाद प्रभारी इंदु शर्मा, युवती प्रभारी सीता शर्मा,निप्रा मोदी ने मंच पर अग्रसर की भूमिका निभाई। जिसमें प्राणायाम से लेकर सभी कठिन आसन भी करवाये गये एवं आसन के सकारात्मक प्रभाव से सभी साधकों को अवगत करवाया तथा सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया गया। आज का संदेश ” योग स्वयं और समाज के लिए ” से अवगत कराया एवं संकल्प दिलवाया । वरिष्ठ योग शिक्षिका कमला जी ने सभी का धन्यवाद दिया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!