Bikaner Live

लंबित तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के स्थाईकरण राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील ) बीकानेर

बीकानेर 2 जुलाई 2024, राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील ) बीकानेर का एक शिष्टमंडल यतीश वर्मा प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती पदमा तिलवानी से मिला और ज्ञापन प्रस्तुत किया । जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि काफी समय से लंबित तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के स्थाईकरण नही हो दे है वह कार्य शीघ्र करने ,ACP,MACP और नोशनल लाभ के आदेश दूसरे जिलों की तरह तुरंत प्रभाव से जारी कर शिक्षको को राहत प्रदान की जाए । श्रीमती तिलवानी ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन निर्णय दिया। श्री यतीश वर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षको की जारी सूची में मार्च 2015 के शिक्षको और बाहर से स्थानांतरित शिक्षको के नाम शामिल नहीं है जिसे आपत्ति लेकर जोड़ा जाए और तृतीय श्रेणी शिक्षको की स्थाई वरीयता सूची शीघ्र जारी करने की मांग की।प्रतिनिधि मंडल में यतीश वर्मा,आनंद पारीक,अब्दुल बहाव,गोविंद भार्गव और गोपाल पारीक शामिल रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!