बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के वर्ष 2025-26 के प्रांतीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पुरस्कार अपने नाम किए। अजमेर स्थित मेरवाड़ा एस्टेट में आयोजित डिस्ट्रिक्ट के आभार समारोह में निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निशा शेखावत ने विभिन्न श्रेणियों में क्लब और उसके पदाधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ब्रजमोहन अग्रवाल, पूर्व प्रांतपालगण क्रांति मेहता, प्रियेश भंडारी, राजेश चुरा, राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप पाराशर, मनीष तापड़िया सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे।
पुरस्कारों में वरिष्ठ रोटेरियन आनंद आचार्य को डिस्ट्रिक्ट की मासिक पत्रिका के संपादन के लिए विशिष्ट डिस्टिंगग्विश डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर पुरस्कार दिया गया। वहीं पंकज पारिक को श्रेष्ठ सहायक प्रांतपाल के सम्मान से नवाजा गया। बड़े क्लबों की ‘बाहुबली’ श्रेणी में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के निवर्तमान अध्यक्ष सुनील चमड़िया को सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष तथा सचिव विपिन लड्ढा को सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
क्लब को व्यक्तिगत सम्मानों के अलावा बाहुबली श्रेणी में श्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार भी मिला। इसके साथ ही रोटरी फाउंडेशन में विशेष सहयोग, सर्वश्रेष्ठ मेडिकल प्रोजेक्ट, रोटरी इंटरनेशनल साइटेशन, सेवा प्रोजेक्ट्स, आयुष शिरोमणि तथा क्लब गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सहित विभिन्न श्रेणियों में 10 अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
पुरस्कार समारोह में क्लब की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष सुनील चमड़िया, वर्तमान अध्यक्ष विपिन लड्ढा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष राजेश खत्री, रोटे विनय बिस्सा, रोटे नितेश रंगा और रोटे नीरज सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किए।
समारोह में मौजूद रोटरी नेतृत्व ने रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की संगठित कार्यशैली, सेवा प्रकल्पों और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने कम समय में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के बड़े और प्रभावी सेवा कार्यों की अपेक्षा जताई।













