Bikaner Live

खाद्य मंत्री मंगलवार को करेंगे जनसुनवाई

प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक निज आवास पर सुनेंगे आमजन की समस्याएं

बीकानेर, 27 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा मंगलवार को प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक सार्दुलगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। श्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की समस्याएं सुनने और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए सतत सुनवाई की जा रही है। अब तक जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और ग्राम पंचायतों तक जनसुनवाईयां आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत दी जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!