Bikaner Live

एमजीएसयू: विशाल पौधारोपण अभियान के तहत गोद लिए गांव उदासर और रिडमलसर पुरोहितान में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

कुलगुरु ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों को पौधों की देखभाल के लिए किया जागरूक

बीकानेर, 27 जुलाई। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा 26 जुलाई से 10 अगस्त, 2026 तक आयोजित “विशाल पौधारोपण कार्यक्रम” की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को गोद लिए हुए गांव उदासर एवं रिडमलसर पुरोहितान में विद्यार्थियों द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।

गोद लिए हुए गांव प्रभारी डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. संतोष कंवर शेखावत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. प्रगति सोबती के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण करते हुए ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन, पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड अथवा बाड़ लगाने, पूर्व में गड्ढे तैयार करने तथा पौधारोपण के बाद नियमित सिंचाई एवं संरक्षण की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मीडिया प्रभारी श्री उमेश शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने रिडमलसर पुरोहितान स्थित गोद लिए हुए गांव पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उदासर ग्राम निवासी श्यामवीर सिंह, रामस्वरूप महरिया, राजेन्द्र देपन एवं आलोक बिश्नोई सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!