Bikaner Live

बीकानेर लाईव न्यूज़ पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026: नारायण क्लब चैंपियन, पीयूष दैया “मैन ऑफ द सीरीज

बीकानेर लाईव न्यूज़ पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026: नारायण क्लब चैंपियन, पीयूष दैया “मैन ऑफ द सीरीज”**बीकानेर।* धरणीधर मैदान में आयोजित *पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026* का फाइनल मुकाबला आज *नारायण क्लब* ने अपने नाम कर लिया। फाइनल में नारायण क्लब ने *राइजिंग स्टार्स इलेवन* को 44 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।आयोजन समिति अध्यक्ष *लकी कच्छावा* और उपाध्यक्ष *पंकज सोलंकी* ने बताया कि राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत हुई। राइजिंग स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। नारायण क्लब ने 20 ओवर में 173 रन बनाए। जवाब में राइजिंग स्टार्स 18.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। नारायण क्लब के *भरत कच्छावा* को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 198 रन बनाने वाले *पीयूष दैया* को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला।इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथियों में *मुरली मनोहर पवार, सीताराम कच्छावा, राजेंद्र बडगुजर, राजकुमार कच्छावा* सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता, अंपायरों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन और मैच का आंखों देखा हाल *मूलचंद कच्छावा* व *सुनील सोलंकी* ने प्रस्तुत किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!