Bikaner Live

ज्वैलर्स के साथ फिर हुई लूट,लाखों का सामान लूटा

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक युवक के साथ लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चौखूंटी ओवरब्रिज के नीचे से इमरान नामक युवक अपने घर जा रहा था कि इस बीच उससे दो जने थैला छिनकर फरार हो गये। गोल्ड लोन का काम करने वाले इमरान के अनुसार उसके पास तीन सौ ग्राम सोना व पच्चीस किलो मिक्स चांदी थी। इसके अलावा कुछ नकदी भी थी। जिसकी कीमत 90 लाख आंकी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी के बाद एसपी तेजस्वनी गौतम,एडशिनल एसपी दीपक शर्मा,कोटगेट व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि लूट में कितना सामान गया है। एसपी के निर्देश ने घटना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

https://www.facebook.com/share/r/v1ekduabKvzhNuZv/?mibextid=D5vuiz
Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!