
7 जुलाई 2024, बीकानेर।
भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारत विकास परिषद की नगर इकाई ने आज वृद्ध जन भ्रमण पथ पर पौधारोपण कर उनको याद किया ।
इस अवसर पर सभा के सचिव राजीव शर्मा ने बताया की नगर इकाई के सदस्यों द्वारा आज पौधारोपण के अंतर्गत 51 पौधे रोपित कर उनकी निगरानी, देखभाल और उनको पानी की आपूर्ति देने की अलग-अलग सदस्यों द्वारा जिम्मेदारी वहन की गई जो कि समय-समय पर उक्त पौधों की देखभाल करके उन्हें पेड़ बनाने के लिए अपना योगदान प्रदान करेंगे ।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र जी गर्ग ने पौधों का महत्व और उनके द्वारा पर्यावरण के लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की, पौधारोपण के समय परिषद के श्री वेद प्रकाश गोयल राजीव शर्मा, राजेंद्र गर्ग, विजय खत्री, अनिल टुटेजा, सुनील कलवानी, मनोज वर्मा ,विनोद शर्मा , गौरव मोदी , पर्यावरण प्रकल्प के प्रभारी मोहर सिंह यादव ( राधे राधे ) व अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
प्रदीप सिंह चौहान, सचिव
भारत विकास परिषद्
नगर इकाई,बीकानेर ।














