Bikaner Live

अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी, मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

अगले 24 घंटे में अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा, नागौर, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, झुंझनु, झालावाड़ और जयपुर जिलों में गरज चमक और आंधी के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा 8 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है इसको लेकर येलो अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!