Bikaner Live

*अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी: कृष्णा स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में*

बीकानेर, 13 जुलाई। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में धरणीधर खेल मैदान में चल रही अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी में शनिवार को खेले गए मैच में कृष्णा स्पोर्टस ने जेएनवीसीसी को 135 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अफरोज खान ने बताया कि मैच में कृष्णा स्पोर्ट्स ने निर्धारीत ओवर में 231 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें अहमद रजा ने 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हरेंद्र सिंह ने 44 व सचिन लखेसर ने 41 रन का योगदान दिया। जेएनवीसीसी की ओर से कृष्णा श्रीमाली और नकुल बेरिया ने 3-3 विकेट लिए।
231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएनवीसीसी की पूरी टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई। जेएनवीसीसी की ओर से जीतेश ने 33 रन का योगदान दिया।कृष्णा स्पोर्टस की ओर से हर्षवर्धन जांगिड़ ने 4 विकेट लिए। महेन्द्र पुरोहित और प्रकाश चूरा ने अंपायर की भूमिका निभाई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!