
बीकानेर, 21 जुलाई। (MNS) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राजीव गांधी मार्ग स्थित भ्रमण पथ पर रविवार को पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर रमेश स्वामी, उमाशंकर आचार्य, एड. सन्त नाथ योगी, गोपाल चौधरी, देवी सिंह, महावीर पारिक अशोक कुमार सहित भ्रमण पथ आने वाले लोगों ने वातावरण को शुद्ध करने के लिए पौधारोपण का संकल्प लिया और मां के नाम एक पौधा लगाया।












