Bikaner Live

गुरु गणेश धोरा धाम में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव


बीकानेर, 21 जुलाई। कर्मकांड भास्कर पंडित जी श्री नथमल जी पुरोहित के शिष्य गुरु पूजन करते हुए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज गुरु पूर्णिमा बीकानेर में सभी जगह बड़ी धूमधाम से मनाई! .भीनासर स्थित गुरु गणेश धोरा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गुरु श्री शिव भगवान के सान्निध्य में आयोजित समारोह के दौरान भगवान गणेश की विशेष श्रृंगार, पूजन, महाआरती, हवन और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इस दौरान समूचे मंदिर परिसर में विशेष साज सजावट और रंग रोगन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में यहां शिरकत की। मंदिर परिसर में रात्रि के समय जागरण आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय लोक गायकों ने भजनों की सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!