Bikaner Live

कारगिल विजय रजत जयंती महोत्सव शुक्रवार को


बीकानेर, 25 जुलाई। कारगिल विजय के रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शहीद स्मारक पर किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, जिला प्रशासन, एनसीसी कैडेट्स और आमजन द्वारा कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती महोत्सव का आयोजन शुक्रवार प्रातः 10 से 12 बजे तक पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर किया जाएगा।    कारगिल दिवस पर दीप जलाए जाएंगे

26 जुलाई कारगिल दिवस के अवसर पर हिमालय परिवार बीकानेर जिला इकाई द्वारा पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शाम 6.30 बजे दीप जलाए जाएंगे और वीरों की शौर्य गाथा बताई जाएगी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!