Bikaner Live

सोने-चांदी में फिर आई बड़ी गिरावट

भारत सरकार द्वारा कस्टम ड्यूटी घटाने का सबसे ज्यादा असर सोने औ

र चांदी की कीमत पर नजर आने लगा है। राजस्थान में लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इसके बाद स्टैंडर्ड सोने की कीमत घटकर 69 हजार 900 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 4300 हजार रुपए की कमी आई है।

जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमत में कस्टम ड्यूटी घटना के बाद से गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। जो इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी रह सकता है। ऐसे में जुलाई में स्टैंडर्ड सोने की कीमत घटकर 65 हजार रुपए तक भी पहुंच सकती है। जबकि चांदी 80 हजार रुपए प्रति किलो से नीचे आ सकती है। हालांकि अगस्त में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमत स्थिर होने की संभावना है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 69 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 65 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 55 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट 44 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 84 हजार 300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्?योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत

मान लीजिए 24 कैरट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए। अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरट शुद्ध सोने से बनी है तो 18X250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

बीकानेर भाव देखे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!