
बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी:
बीकानेर। जिला पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुम हुए 125 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये है।
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि यह अभियान प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी और मध्यप्रदेश में चलाया गया था। सीईआईआर और गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेस आउट किये गये मोबाइल को बरामद किया गया है।
बरामद मोबाइल में साइबर सैल कार्यालय के 57, कोटगेट थाना के 20, साईबर थाने के 13, नयाशहर के 10, श्रीडूंगरगढ़ थाने के 6, एमपी नगर थाना के 5, बीछवाल थाने के 4, लूणकरणसर, कालू, कोलायत के दो-दो और बज्जू, नाल, गजनेर और पांचू थाने के एक-एक मोबाइल शामिल हैं।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, सीओ सिटी श्रवणदास, साइबर सैल के दीपक यादव और अन्य अधिकारी शामिल थे।













