
बीकानेर, 29 जुलाई। विश्वकर्मा गेट के बाहर राम मंदिर परिसर के महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को बर्फ की झांकी सजाई गई। भगवान शिव का अभिषेक, पूजन व पंचाक्षर मंत्र जाप का आयोजन हुआ। मंदिर परिवार की ओर से पवन पुरोहित के नेतृत्व में 1100 तुलसी व फूलों के पौधों का वितरण निशुल्क किया गया।
म्ांदिर के संस्थापक ट्रस्टी पवन पुरोहित ने बताया कि जयपुर से हर सिंगार, कुन्डल, गुलाब, चांदनी डबल व चांदनी सिंगल तथा तुलसी के पौधे लाकर प्रत्येक दर्शनार्थी का हर-हर महादेव, जयश्री राम के जयकारों के साथ वितरित किया गया। मंदिर में बर्फ की झांकी को जयपुर के कलाकारों से सजाया। झांकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पास आइसक्रीम, खिलौने आदि की अस्थाई दुकानें लगने से मेले का सा माहौल था।

पंडित मनमोहन जी किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में सावन के दूसरे सोमवार को केसर और गुलाब जल और गंगाजल युक्त अभिषेक 11 किलो दही से किया गया पंडित संदीप बसंत किराडू के नेतृत्व में चल रहा है अभिषेक में मदन व्यास शंकर कैलाश प्रहलाद जी सेवक गणेश जी व्यास गणेश माली पेंटर शिव शक्ति साधना पीठ के भक्तों द्वारा किया जा रहा है अभिषेक सवेरे 8:30 बजे से शुरू होता है















