Bikaner Live

बारिश के कारण बीकानेर के सभी सरकारी निजी स्कूलों में अवकाश घोषित

ज़िला कलेक्टर मोहदय से प्राप्त मौखिक निर्देशानुसार आज दिनांक 02/08/2024 को बीकानेर शहरी क्षेत्र की सभी सरकारी एव निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया जाता है अवकाश की स्थति में यदि कोई शिक्षण संस्थान संचालित होता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय पहुँच चुके विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस घर पहुँचने के लिये संस्थाप्रधान व्यवस्था करें अथवा अभिभावक को सूचित करें। भारी बारिश के कारण पानी से भरे रास्तों पर अकेले विद्यार्थी को ना भेजें। समस्त विधार्थियों की सुगमता से सुरक्षित वापसी की ज़िम्मेदारी संबंधित संस्थाप्रधान की होगी। इसमें किसी प्रकार की कौताही ना बरतें।
ज़िला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक बीकानेर द्वारा जारी किया गया आदेश

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!