Bikaner Live

प्रोफेसर (डॉ.) राहुल सिंह पाल को निदेशक प्राथमिकता, निगरानी व मूल्यांकन (PME) राजूवास बनाया गया।

वर्तमान में प्रदेश में कार्यरत एक मात्र वेटनरी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) राहुल सिंह पाल को राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में निदेशक प्राथमिकता, निगरानी व मूल्यांकन बनाया गया। डॉ. पाल ने अपना कार्य ग्रहण कर लिया है। डां. पाल को यह पद उनकी मेहनत लग्न व ईमानदारी से कार्य करने की वजह से दिया गया। उन्होने अपनी 28 वर्ष की सेवाओं में इससे पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रसार शिक्षा, प्रभारी अधिकारी पशुधन अनुसंधान केन्द्र, मुख्य अनुसंधान अन्वेषक गाय, बकरी व चारा उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। डॉ. पाल ने इस दौरान 30 रिसर्च पेपर, 10 प्रयोगशाला बुकलेट व 2 प्रसार किताबो का प्रकाशन किया है, तथा 20 से अधिक अन्र्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संगोष्टियों एवं सेमिनारों में भाग लेकर अपने अनुसंधान कार्यों पर व्याख्यान दिये है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!