Bikaner Live

श्रावण शिवरात्रि के उपलक्ष में फल एवं मैंगो ज्यूस का लंगर-श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

बीकानेर2 अगस्त श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा आज सत्संग भवन में हर वर्ष की भांति श्रावण शिवरात्रि के उपलक्ष में दूध एवं सामक के प्रसाद का लंगर लगाया गया। इकाई बीकानेर द्वारा हर वर्ष की भांति आज शिवरात्रि के उपलक्ष में फल एवं मैंगो ज्यूस का लंगर लगाया गया। यह कार्यक्रम कृष्ण सेवा संस्थान के प्रांगण में कैंसर पीड़ितो एवं परिजनो को एवं पीबीएम परिसर में जरूरमंदों मे किया गया। कार्यक्रम में समिति के उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, वैभव गुप्ता, दिलीप कुमार, बालमुकुंद, मयंक गहलोत, हिमांशु किराडू व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

गुरूजी द्वारा श्रावण मास की शिवरात्रि का महत्व बताते हुए आशीर्वचनों में कहा कि “धार्मिक ग्रंथो के अनुसार सालवन महीने में सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शंकर ने समुद्र मंथन से निकले विष को ग्रहण कर लिया था। फिर इस विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने शिव जी का जल से अभिषेक करना शुरू कर दिया था। कहते हैं तभी से श्रावण महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई। इसी परंपरा को निभाते हुए सावन महीने में शिव भक्त कांवड यात्रा पर जाते हैं और पवित्र स्थानों से गंगाजल लेकर सावन शिवरात्रि पर उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन शिव का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस शिवरात्रि का खास महत्व होता है। गुरूजी द्वारा कहा गया कि अपने माता-पिता की सेवा करें और ईश्वर द्वारा रचित सृष्टि में हर जीव में दया का भाव रखते हुए सेवा करें। यही सेवा ही सही मायने में ईश्वर की सेवा है।”

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!