Bikaner Live

जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

बीकानेर, 3 अगस्त। जिला कलेक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।


जिला कलेक्टर ने धरणीधर मंदिर परिसर में बनाए गए बरामदे और बाउंड्री कार्य को देखा। वही मंदिर परिसर में बने धरणीधर रंगमंच, खेल मैदान, जनता क्लिनिक और तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने यहां जलदाय विभाग द्वारा बनाई जा रही टंकी को देखा और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष नन्द कुमार आचार्य, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य और दुर्गाशंकर आचार्य मौजूद रहे।


जिला कलेक्टर ने लोडा मोडा बगीची में नवनिर्मित हॉल का जायजा लिया। बगीची परिसर में ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान ट्रस्ट के जेपी व्यास मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर ने रवींद्र रंगमंच में न्यास द्वारा करवाए गए सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। पटेल नगर पुलिया के कार्य को देखा और कहा कि यह पुलिया बनने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।


नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, अधिशासी अभियंता वंदना शर्मा,सहायक अभियंता शिवकुमार आदि साथ रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!