Bikaner Live

सम्यक दर्शन कार्यशाला बेनर का विमोचन सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री कुथु श्री के सानिध्य

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद और समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित होने वाली “सम्यक दर्शन कार्यशाला” के बैनर का विमोचन साध्वी सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ ख्याति प्राप्त पत्रकार राजू हीरावत तथा मनीष नोलखा ने बताया कि इस अवसर पर साध्वी श्री ने अधिकाधिक लोगों को स्वाध्याय के इस क्रम से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए इसे सुंदर उपक्रम बताया। इस दौरान तेरापथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा ने कहा कि कार्यशाला के संभागियों को आचार्य महाप्रज्ञ की कृति “पुरुषोत्तम महावीर” निःशुल्क दी जाएगी और समण संस्कृति संकाय के व्यवस्थापक पवन बरड़िया ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पुस्तक पर आधारित परीक्षा 28अगस्त व 31अगस्त को ऑनलाइन ऐप संबोधि के माध्यम से सम्पन्न होगी। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मातृशक्ति आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!