Bikaner Live

जलदाय विभाग के कार्यालयों में चला स्वच्छता अभियान


बीकानेर, 28 सितम्बर। राज्य सरकार के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता के अधीन सभी शहरी व ग्रामीण कार्यालयों में प्रातः 7 से 10 बजे तक सघन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में भागीदारी निभाई। क्षेत्र व वृत्त कार्यालय में अधिशाषी अभिंयता बलबीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चला और कांटेदार झाडियों और अनुपयोगी झाड़ झंखाड़ हटाए गए। पूरे कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई की गई व कचरे का निस्तारण किया गया।
सफाई कार्य में मुख्य लेखाधिकारी रामधन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बद्री नारायण गहलोत, सहायक अभियंता दीपक परीक, बाबू लाल, वरिष्ठ निजी सहायक मनीषा शर्मा, एम एण्ड ई सलाहकार जेजेएम योगेश बिस्सा आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!