Bikaner Live

वर्षों पुराने विवाद का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण

2018 से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण लम्बित चल रहे वैवाहिक प्रकरण के विवाद का पारिवारिक न्यायालय सं. 1, बीकानेर के न्यायाधीश श्री सत्यपाल वर्मा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लक्ष्मीकांत रंगा द्वारा पक्षकारों राजकुमार पुत्र श्री रामकिशन व अंजू पुत्री श्री पूनमचंद के मध्य आपसी समझाईश से राजीनामा कर निस्तारित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर द्वारा पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश श्री सत्यपाल वर्मा एवं अधिवक्ता श्री विनोद जोशी की उपस्थिति में पक्षकारों राजकुमार व अंजू ने एक-दूसरे को माला पहनाते हुए हिन्दू विवाह के पवित्र बंधन का सम्मान रखते हुए तथा आपसी विवाद को खत्म किया तथा वर्षों पुराने विवाद का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लक्ष्मीकांत रंगा का विशिष्ट सहयोग रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!