Bikaner Live

बीकानेर के हरीश महर्षि को बेस्ट एक्टर का खिताब


जयपुर/बीकानेर, 28 सितंबर। बीकानेर के उदीयमान अभिनेता हरीश महर्षि को शुक्रवार को जयपुर में हुए राजस्थानी सिने अवॉर्ड 2024 में उनकी राजस्थानी फिल्म ‘चिम्पुडो’  के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह फिल्म जल्द ही स्टेज ऐप पर देखने को मिलेगी। समारोह में ‘चिम्पुडो’ को अन्य खिताब भी मिले। इनमें राकेश टेलर को बेस्ट राइटर, सीमा मिश्रा को बेस्ट फीमेल सिंगर और विनोद सोनी को बेस्ट निगेटिव रोल का खिताब शामिल हैं।
समारोह में राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक, निर्माता, कैमरामैन, म्यूजिक डायरेक्टर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर हरीश ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर ने राजस्थानी फिल्मों को नई पहचान दिलाई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!