Bikaner Live

रविवार को संतों संन्यासियों, मंगलवार को शहीदों और बुधवार को सर्व पितरों का होगा तर्पण


बीकानेर, 28 सितंबर। धरणीधर तालाब पर पं. नथमल पुरोहित के शिष्य गोपाल ओझा के आचार्यत्व में श्राद्ध पक्ष पर पितृ तर्पण का आयोजन चल रहा है। यह 2 अक्टूबर अमावस्या तक चलेगा। इसके तहत रविवार द्वादशी को विशेष संत महात्माओं संन्यासियों को तर्पण किया जाएगा। मंगलवार को चतुर्दशी के अवसर पर देश के शहीदों के लिए विशेष तर्पण किया जाएगा। दो अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर बुधवार को सभी पितरों का तर्पण किया जाएगा। अमावस्या को प्रातः 4.30 बजे से धरणीधर महादेव में सामूहिक रुद्राभिषेक होगा।  तर्पण का पहला बैच सुबह 5 और दूसरा प्रातः 6.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान विशेष रूप से हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान, तर्पण होगा। सुबह 10.30 महानंद जी मंदिर में सामूहिक यज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!