Bikaner Live

पुलिस थाना पूगल की बड़ी कार्रवाई: 2 वर्षों से फरार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, 28 सितंबर 2024: पुलिस थाना पूगल द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश आईपीएस और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी राकेश बिश्नोई करीबन 2 वर्षों से फरार था और अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में संलिप्त था।

कार्यवाही का विवरण:
प्रकरण संख्या 118, दिनांक 17.11.2022 के तहत धारा 8/15, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी राकेश बिश्नोई, निवासी जागणवाला, बीकानेर, को गिरफ्तार किया गया। यह मामला 2022 में आरडी 682 के पास बज्जू रोड पर नाकाबंदी के दौरान 44 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका और 130 ग्राम अफीम की बरामदगी से संबंधित था। राकेश पर आरोप था कि उसने श्रीचन्द नामक व्यक्ति को यह मादक पदार्थ बेचा था।

गिरफ्तारी के बाद राकेश ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और फरार हो गया था, लेकिन 2 साल बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

टीम में शामिल अधिकारी:

  1. धर्मेन्द्र सिंह (थानाधिकारी)
  2. गोपीचंद (सउनि)
  3. बजरंग यादव (कानि.)
  4. गिरधारी (कानि.)
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!